Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या में हनुमानगढ़ी से विश्व हिन्दू परिषद के हितचिंतक अभियान का शुभारंभ

Updated: रविवार, 6 नवंबर 2022 (21:31 IST)
अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद पूरे देश में एकसाथ हितचिंतक अभियान का शुरू करेगी। 2024 में विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसमें सभी वर्गों, पंथों, जातियों का समावेश होगा। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। अभियान का उदेश्य पूरे देश में अधिक संख्‍या में हिन्दू समाज तक पहुंचना है। कार्यक्रम में हिन्दू समाज का प्रत्येक व्यक्ति जिसकी आयु 15 वर्ष से अधिक है सदस्य बन सकता है।

इसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद डेढ़ लाख से अधिक गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। विश्व हिन्दू परिषद ने पूरे देश में घर-घर जाकर 20 रुपए का कूपन कटवा कर जागरूकता अभियान चलाया। अयोध्या रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अभियान की शुरुआत की।

हनुमानगढ़ी पर श्री हनुमानजी की विधिवत पूजा-अर्चना करके शुभारंभ किया गया। चंपत राय ने पूर्वांचल के सबसे बड़े महाविद्याल कामता प्रसाद सुन्दर लाल साकेत स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अभय कुमार सिंह को अपना हस्ताक्षर कर रसीद देकर जनपद की प्रथम सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में भारत की सीमाएं दूर-दूर तक थीं। आज हमारा देश सिकुड़ गया है। हमारा समाज हमसे दूर चला गया है। हमारे देश में उपासना की स्वतंत्रता है। पवित्र भारत भूमि पर स्वामी दयानंद, गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी आदि के अनुयायियों की बहुत सारी विचारधाराएं हैं, इन विभिन्न विचारधाराओं और उपासना पद्धतियों को मानने के बावजूद भारत एक है।

विदेशी विचारधारा के अनुयायी बनने के बाद विदेशी विचारधारा के अनुयायियों को अपने पूर्वज ही बुरे लगने लगते हैं। यही कारण है कि हमारा समाज हमसे दूर हो गया है। विश्व हिन्दू परिषद का लक्ष्य है कि हमारा कोई व्यक्ति विदेशी विचारधारा का अनुयायी न बने। हमारा यह भी लक्ष्य है कि विदेशी विचारधारा के व्यक्तियों को उनकी जड़ों की याद दिलाई जाए।

समाज को विश्व हिन्दू परिषद से जोड़ना ही हमारा हित चिंतक अभियान है। हित चिंतक अभियान 20 नवंबर तक सारे देश में चलेगा अर्थात अंडमान निकोबार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी प्रारंभ हो रहा है जो 15 दिन तक चलेगा। इसमें तीन रविवार आएंगे।

हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और हिंदू समाज को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। हम उनसे 20 रुपए मांगेंगे और हितचिंतक अभियान का पत्रक देंगे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में एक करोड़ हित चिंतक बनाने का संकल्प लिया है।

साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अभय सिंह ने कहा कि हितचिंतक अभियान का सदस्य बनकर मैं अपने को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के जिला एवं सभी प्रखंडों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

माफिया के आगे बेबस खाकी, कानून का राज या गुंडाराज?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

अगला लेख