Hanuman Chalisa

युवक को पहनाई जूते की माला, मुंडवा दिया सिर, वीडियो वायरल

अवनीश कुमार
मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (13:03 IST)
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक जूते की माला पहन कर बैठा हुआ है और कुछ अन्य युवक उसके सिर के बाल घुटने में जुटे हुए हैं। उनके साथ मौजूद एक युवक पूरी घटना का वीडियो भी बना रहा है।
 
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए 7 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।
 
क्या था मामला -  वायरल वीडियो को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में आने वाले पिपरा हसनपुर गांव में एक युवक को दबंगों ने मोहल्ले की युवती से संबंधों के शक में युवक को पकड़ लिया और फिर उसको जूते की माला पहना कर उसका सिर मुड़वा दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
 
पीड़ित युवक का पिता शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा और पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आधार पर 7 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर बाप-बेटे को बंधक बनाने, बेटे के सिर का बाल छिलने, जानमाल की धमकी देने और मानहानि करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
क्या बोले अधिकारी - थाना प्रभारी सर्वेश राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर पीड़ित युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास पर कांग्रेस का मार्च, राहुल-प्रियंका समेत नेताओं को हिरासत के बाद रिहा किया गया

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

अगला लेख