suvichar

उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (14:07 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से इंटरमीडिएट स्कूल खोलने का फैसला लिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। 

इसके साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी 1 सितंबर से खोले जाएंगे। राज्य सरकार ने 5 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक स्कूल 50 प्रतिशत बच्चों के साथ खोले जाएंगे। अभी पूरे बच्चों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किए जाने के भी ‍योगी सरकार ने निर्देश दिए हैं।
इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के नए सत्र को शुरू करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है और यूपी में हर दिन ढाई लाख से 3 लाख टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटीविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है।
 
उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी 30-34 मामले रोज आ रहे हैं, जबकि कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 17 लाख 8 हजार 476 हो गई है। राज्य में अभी 650 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

अगला लेख