sundarkand

यूपी के मंत्री ने साधा प्रियंका-राहुल पर निशाना, कहा- कांग्रेस के वाहनों की सूची में ऑटो व एम्बुलेंस के नंबर

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (14:44 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने जो बसों की सूची भेजी है, उनमें सारी बसें नहीं हैं बल्कि उसमें एम्बुलेंस, तीन पहिया वाहन और अन्य वाहन भी शामिल हैं।
 
सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी नेता राहुल गांधी की जो बसें हैं, वे कहीं एम्बुलेंस निकल रही हैं, कहीं थ्री व्हीलर और कहीं टाटा मैजिक निकल रही हैं। अभी हम लोगों ने प्रारंभिक जांच की है और उसमें यह बात सामने आ रही है। यह जांच हमने भारत सरकार के वाहन पोर्टल से की है। हजार गाड़ियों की सूची दी गई है। हम एक-एक वाहन की जांच कर रहे हैं।
ALSO READ: यात्रियों के इंतजार में खड़ी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 7 घंटे बाद रवाना
उन्होंने कहा कि इतना ही कहा जा सकता है कि राहुल और प्रियंका को श्रमिकों से कोई संवेदना नहीं है, उनके प्रति कोई सेवाभाव नहीं है, उनके अंदर खाली एक बात है कि उनकी फोटो कैसे आए? मंत्री ने अपनी बात की पुष्टि के लिए ऐसे स्क्रीन शॉट भी दिखाए, जो बस के स्थान पर थ्रीव्हीलर और सामान ढोने वाले वाहनों के नंबर के थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह हरकत दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख