Hanuman Chalisa

नहीं चुका सकी अस्पताल का पैसा, डॉक्टर ने किसी और को दे दी बच्ची

Updated: शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (15:21 IST)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक निजी अस्पताल के संचालक ने एक महिला के प्रसव की फीस न दे पाने के कारण उसकी नवजात बच्ची को दूसरे धर्म के एक व्यक्ति को बेचकर इसकी भरपाई कर ली। मामले के तूल पकड़ने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को वापस कर दिया गया है, जबकि इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया गया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना निगोही अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव में रहने वाले रमाकांत की पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा के बाद स्थानीय नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार रात में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने दूसरे दिन संगीता से यह कहते हुए बच्ची ले ली कि तुम इसका पालन-पोषण कैसे कर पाओगी?
 
उन्होंने बताया कि अस्पताल संचालक ने संगीता से यह भी कहा कि नवजात को लेकर तुम्हारी 6 बेटियां हो गईं, ऐसी स्थिति में तुम अस्पताल की फीस भी नहीं भर पाओगी। इसके बाद अस्पताल संचालक ने एक मुस्लिम दंपती को बुलाकर बच्ची को उसे सौंप दिया तथा उससे अपने अस्पताल की फीस वसूल ली।
 
विहिप नेता राजेश अवस्थी को जब घटना की जानकारी मिली तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ निगोही पहुंच गए तथा बृहस्पतिवार शाम को अस्पताल के सामने डॉक्टर का पुतला फूंका एवं मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस बीच, मामले ने जब तूल पकड़ा तो मुस्लिम दंपती ने बच्ची को अस्पताल संचालक को वापस कर दिया।
 
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गौतम ने बताया कि जब उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहतास के साथ एक दल को निगोही भेजा। अस्पताल का पंजीकरण न होने के कारण उसे जांच दल द्वारा सील कर दिया गया है, जबकि अस्पताल का संचालक फरार हो चुका है।
 
पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ अशोक राठौर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख