सम्बंधित जानकारी
- मामूली बात पर बकरी मालिक की निर्मम हत्या, भाजपा के नपा चेयरमैन पर दर्ज हुआ मुकदमा
- UP: 7 बंदरों की हत्या कर शव फेंके, पुलिस ने दर्ज की अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
- उत्तर प्रदेश में अग्नि उपायों की अनदेखी करना पड़ेगा भारी
- Weather Update: एमपी और यूपी में हुई बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में वर्षा की संभावना
- यूपी के 1100 से ज्यादा गांवों में बाढ़ से हाहाकार, 2.45 लाख लोग प्रभावित, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद
यूपी में होगी 52,000 आंगनवाड़ी पदों पर होगी बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 52,000 आंगनवाड़ी पदों पर बंपर भर्ती होगी। सरकार के बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग में लगभग 52 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पद हैं और इन पर 2 महीने के अंदर भर्ती की जानी है। यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 1,89,836 पद हैं और इनमें से करीब 52 हजार पद खाली हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास है। उम्मीदवारों को उस स्थान का निवासी होना चाहिए, जहां के लिए वे आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 4000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से 1500 रुपए माह की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 400 रुपए मोबाइल रिचार्ज के लिए भी हर महीने मिलेंगे।
