सम्बंधित जानकारी
- नजरिया: देश में गुलामी के प्रतीकों को क्यों हटा रहे हैं नरेंद्र मोदी ?
- महारानी एलिजाबेथ का निधन, भारत में 1 दिन का राजकीय शोक
- कर्लीज रेस्तरां पर नहीं चलेगा बुलडोजर, सु्प्रीम कोर्ट से मिली राहत
- गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट पर चलेगा बुलडोजर, सोनाली फोगाट की मौत के बाद से था चर्चा में
- देश में बेजुबानों पर लम्पी स्किन डिजीज का कहर, 57,000 मवेशियों की मौत, केंद्र ने राज्यों को कहा- बढ़ाएं टीकाकरण
UGC का बड़ा फैसला, दूरस्थ, ऑनलाइन और पारंपरिक शिक्षा से मिलने वाली डिग्री समान
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कहा कि मान्यता प्राप्त संस्थानों से दूरस्थ और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों की डिग्री को पारपंरिक शिक्षा डिग्री के समान माना जाएगा।
यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने कहा कि डिग्री विशिष्टता, 2014 पर यूजीसी की अधिसूचना के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा मुक्त तथा दूरस्थ या ऑनलाइन माध्यम से स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर दी जाने वाली डिग्री और डिप्लोमा को पारंपरिक शिक्षा माध्यम की डिग्री तथा डिप्लोमा के बराबर माना जाएगा।
यह फैसला यूजीसी (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) नियमन के नियम 22 के अनुसार लिया गया है।
