Daily Horoscope
✕

मजदूर ने ठेकेदार पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Updated: शनिवार, 27 अगस्त 2022 (15:34 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश में नोएडा के नवादा गांव निवासी एक ठेकेदार पर उसके साथ काम करने वाले मजदूर ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ठेकेदार को गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
दनकौर के थाना प्रभारी राधा रमन सिंह ने बताया कि ठेकेदार सुलेद्र की पत्नी शशि ने दनकौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति सुलेद्र मकान बनाने का काम करता है और ठेकेदार है। गांव में काम के दौरान 26 अगस्त को बिन्नी नामक मजदूर से उसका विवाद हो गया था।
 
रिपोर्ट में ठेकेदार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इसी से क्रोधित होकर बिन्नी ने बदला लेने के इरादे से सुलेद्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सुलेद्र को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपी मजदूर की तलाश की जा रही है। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख