Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की हुई लांचिंग, विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की पहली एयर शेड आधारित परियोजना

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2026 (19:22 IST)
- देश का 100वां तथा यूपी का 13वां रामसर स्थल बना बलिया का सुरहा ताल
- मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित 
- मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न परियोजनाओं की दी सौगात
- वनमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा प्रमाण पत्र
Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की लागत वाली भारत की पहली एयर शेड आधारित उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना की लांचिंग हुई। सीएम के सामने विश्व बैंक में एशिया क्षेत्र की प्रैक्टिस मैनेजर एन जैनेट ग्लोबर व सीईओ यूपी कैंप बी. चंद्रकला ने एमओयू का हस्तांतरण किया। 
 

सीएम योगी ने विभिन्न कार्यों का किया शुभारंभ 

सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम महाभियान का बटन दबाकर शुभारंभ किया। यूपी कैंप के लोगो व वेबसाइट का भी अनावरण किया। यूपी कैंप के कार्यों की जानकारी पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। सीएम ने उत्तर प्रदेश में 100 आर्द्रभूमि की अधिसूचना से संबंधित संकलन व वेटलैंड पोर्टल की लांचिंग की।

मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण महाभियान- 2026 के लोगो का भी अनावरण किया। सीएम ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शुभंकर का भी अनावरण किया। इस दौरान श्रावस्ती स्थित गुलरा (केन नाला) को बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई। 
ALSO READ: सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए 'एक पेड़ मां के नाम' : योगी आदित्यनाथ

यूपी का 13वां व देश का 100वां रामसर साइट्स बना सुरहा ताल 

बलिया स्थित सुरहा ताल देश का 100वां व उत्तर प्रदेश का 13वां रामसर साइट्स बना। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मंच पर इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट व बुकलेट का भी विमोचन किया। 

यूपी कैंप लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित 

यूपी कैंप के लोगो के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 स्कूलों के 2000 विद्यार्थियों समेत प्रोफेशनल व डिजाइनर्स ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मंच पर इसके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया :

प्रथम पुरस्कार- माही रजा-  कक्षा-7    - 50 हजार (ललितपुर) 
द्वितीय पुरस्कार-  सुंबुल फातिमा -  कक्षा 5       - 25 हजार (कन्नौज) 
तृतीय पुरस्कार-  श्रद्धा- कक्षा- 10         - 10 हजार (मीरजापुर) 
ALSO READ: शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता भी हुए पुरस्कृत

सीएम योगी ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। 
प्रथम पुरस्कार- अजय कुमार दुबे (दिव्यांग छात्र) - 25 हजार
द्वितीय पुरस्कार- सृष्टि शुक्ला- 15 हजार 
तृतीय पुरस्कार- सुधाकर (दिव्यांग छात्र) - 10 हजार 
ALSO READ: पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं : योगी आदित्यनाथ

सीएम ने मंच पर छह ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित 

आर्द्रभूमि में अधिसूचना को हस्तगत करने वाले 100 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने छह ग्राम प्रधानों को मंच पर सम्मानित किया। इनके नाम इस प्रकार हैं :
 
राजकिशोर वर्मा- बाराबंकी 
मंटू सिंह- चित्रकूट
 मंशाराम- अयोध्या
सुशील कुमार सिंह- बाराबंकी 
हरेंद्र सिंह- फर्रुखाबाद 
अनीता देवी- चंदौली।

Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

अगला लेख