Hanuman Chalisa
✕

UP News : युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप पर CM योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 (18:29 IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई। 
 

नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित "टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026" में सहभागिता करूंगा।
 

2017 से पहले अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य था अंधकारमय

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।
 

डबल इंजन सरकार ने सृजित किए युवाओं के लिए नए अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

UP News : युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप पर CM योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Ayodhya Deepotsav 2026: सीएम योगी बोले- अयोध्या में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय

TGT के 17,735 पदों पर आरक्षण को लेकर विवाद! चयन आयोग ने बताया सच, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर, इस प्लानिंग से होगा विकास

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

अगला लेख