ramcharitmanas
✕

योगी सरकार का अहम फैसला, यूपी के 50 फीसदी थानों में अब उपनिरीक्षक भी बन सकेंगे थानाध्‍यक्ष

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (22:23 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश शासन ने राज्य के पुलिस थानों में दो-तिहाई निरीक्षकों और एक तिहाई उपनिरीक्षकों को थानाध्‍यक्ष बनाने का नियम शिथिल करते हुए यह तय किया है कि निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की थानाध्‍यक्ष के रूप में नियुक्ति उनकी उपयुक्तता, योग्यता, कर्मठता, कार्यकुशलता, सत्यनिष्ठा एवं व्यावहारिक दक्षता के आधार पर ही की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार अब 50 फीसदी उपनिरीक्षक भी थानाध्‍यक्ष बन सकेंगे।

ALSO READ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी का वाराणसी दौरा, देंगे 1500 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की सौगात
 
उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य के सभी पुलिस थानों में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए योग्य, कर्मठ और कार्यकुशल तथा अच्छी सत्‍यनिष्‍ठा वाले थानाध्‍यक्ष तैनात करने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश कुमार अवस्‍थी ने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मंगलवार को कहा कि थानों में थानाध्यक्ष के रूप में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती उनकी उपयुक्तता, योग्यता, कर्मठता, कार्यकुशलता, सत्यनिष्ठा एवं व्यावहारिक दक्षता के आधार पर ही की जाएगी।

ALSO READ: PNB Scam: मेहुल चोकसी के सहयोगी को सीबीआई की एक विशेष अदालत से मिली जमानत
 
उन्होंने बताया कि इससे उत्कृष्ट कार्य करने वाले निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों का मनोबल बढ़ेगा तथा अन्य अधिकारियों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किए जाने के संबंध में पुलिस महानिदेशक को निर्देश दे दिए गए हैं। अवस्‍थी ने पुलिस महानिदेशक को भेजे गए निर्देश में कहा है कि इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु यदि आवश्यक हो तो पूर्व में जारी आदेश में दी गई दो-तिहाई थानों में थानाध्यक्ष के रूप में निरीक्षकों की तैनाती की व्यवस्था को शिथिल करते हुए यदि योग्य व उपयुक्त निरीक्षक उपलब्ध नहीं है तथा उपनिरीक्षक उपलब्ध हैं, तो 50 प्रतिशत तक उपनिरीक्षकों की थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती की जा सकती है।
 
गौरतलब है कि 11 मई 2018 को उप्र के दो-तिहाई थानों में निरीक्षकों तथा एक तिहाई थानों में उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किए जाने का शासनादेश जारी हुआ था जिसे शिथिल करते हुए अब 50 प्रतिशत तक उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किए जाने की सहूलियत दी गई है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख