Hanuman Chalisa
✕

PNB Scam: मेहुल चोकसी के सहयोगी को सीबीआई की एक विशेष अदालत से मिली जमानत

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (22:12 IST)
मुंबई। मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 13 हजार करोड़ रुपए के कथित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी के वरिष्ठ सहयोगी धनेश सेठ को जमानत दे दी। न्यायाधीश वी सी बार्डे ने सोमवार को जमानत प्रदान की, लेकिन आदेश का विवरण मंगलवार को उपलब्ध हुआ। इस साल की शुरुआत में इस मामले में दायर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूरक आरोप पत्र में सेठ आरोपी के रूप में नामजद था।

ALSO READ: भोपाल AIIMS डायरेक्टर के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा, हटाने के लिए केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव
 
अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद उसे पेश होने का निर्देश दिया था जि सके बाद वह सोमवार को अदालत में पेश हुआ और जमानत की अर्जी दाखिल की। उसके वकील विजय अग्रवाल ने दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। यही वजह है कि इससे पहले उन्हें आरोपी नहीं दिखाया गया। यहां तक की अब भी एजेंसी को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

ALSO READ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी का वाराणसी दौरा, देंगे 1500 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की सौगात
 
वकील ने कहा कि सेठ अदालत के सम्मन का सम्मान करते हुए इसके समक्ष पेश हुए। लोक अभियोजक ए लिमोसिन ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कथित अपराध काफी गंभीर है। अभियोजक ने कहा कि इससे पहले सीबीआई ने उसे गिरफ्तार नहीं किया, सिर्फ इसलिए वह जमानत का हकदार नहीं है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख