Daily Horoscope
✕

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितने हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

Updated: मंगलवार, 17 नवंबर 2026 (12:48 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। लिस्ट में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े हैं। राज्य में कुल मतदाता 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ रुपए हुए। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 6.20 करोड़ हुई। पुरुष वोटर्स की संख्या भी बढ़कर 7.38 करोड़ हुई। दावे और आपत्तियों के बाद फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
 
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरना होगा। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बनने के पात्र होंगे। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फॉर्म छह भरकर आवेदन कर सकेंगे। पुनरीक्षण के दौरान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
 
सभी मतदान स्थल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे और वहां बीएलओ मौजूद रहेंगे। आवेदन चुनाव आयोग की वेबसाइट और ईसीआईनेट एप के माध्यम से भी किया जा सकता है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
 
प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 27 अक्टूबर 2025 को करीब 15.44 करोड़ मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों की जांच के बाद मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन किया गया। इसके बाद इस वर्ष 10 अप्रैल को जारी अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर करीब 13.40 करोड़ रह गई थी। नए नाम जुड़ने के बाद वोटर्स की संख्या बढ़कर 13.56 करोड़ हो गई।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख