Hanuman Chalisa

प्रयागराज में UP एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन मुठभेड़ में ढेर

Updated: गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (16:45 IST)
UP STF Encounter: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुना नगर में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के उत्तरप्रदेश विशेष कार्यबल (UP STF) की प्रयागराज इकाई ने धनबाद के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन सिंह (Ashish Ranjan Singh) उर्फ छोटू को एक मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड के धनबाद में हत्या, रंगदारी, लूट और सुपारी लेकर हत्या करने जैसे कई जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी आशीष रंजन सिंह पर 4 लाख रुपए का इनाम घोषित था।ALSO READ: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड मामले में वांछित 2 इनामी अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
 
अनेक हथियार बरामद : उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने घटनास्थल से 1 एके 47 राइफल और 1 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 10 खोखा कारतूस, 1 देशी पिस्तौल और मैगजीन, पिस्तौल के 6 कारतूस और 2 खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ को विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि आशीष रंजन प्रयागराज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम बुधवार देर रात यमुना नगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की।ALSO READ: मथुरा में 1 करोड़ की चांदी लूट का मुख्य आरोपी नीरज मुठभेड़ में ढेर, दूसरा घायल
 
पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी : उन्होंने बताया कि आज तड़के एक मोटरसाइकल पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। तभी उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। आरोपी आशीष रंजन के इलाज के लिए शंकरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।ALSO READ: मेरठ में 2 मासूमों की निर्मम हत्या, आरोपी तांत्रिक असद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
 
उन्होंने बताया कि मृतक आशीष रंजन (28) के खिलाफ धनबाद के सरायढेला थाना में जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इसी तरह, इसके खिलाफ कोयला व्यापारी नीरज तिवारी की हत्या के आरोप में थाना कतरास में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, मृतक आशीष रंजन पर सर्फुल हसन उर्फ लाला की हत्या की सुपारी लेकर हत्या करने और झरिया निवासी टायर शोरूम के मालिक रंजीत साव की हत्या कराने का भी आरोप है। इसके खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।(भाषा)ALSO READ: मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस का आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख