biodatamaker

UP STF को मिली अहम सफलता, बेरोजगार युवाओं को ठगने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 13 मई 2023 (16:08 IST)
UP STF: लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के विशेष कार्यबल (STF) ने बेरोजगार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने यह जानकारी दी। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर नौजवानों को ठगने के लिए फर्जी प्रशिक्षण केंद्र भी चलाते थे।
 
एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार बेरोजगार युवकों से ठगी करने के आरोप में लखनऊ के अभिषेक प्रताप सिंह, संतकबीर नगर के अतहर हुसैन और कानपुर के नीरज मिश्रा को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। रैकेट के तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए एसटीएफ अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने पूरे उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों में सुनसान जगह पर एक मकान किराए पर लिया और फर्जी कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने समाचार पत्रों में नौकरी के विज्ञापन दिए और कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए। वे विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के बहाने हर छात्र से 2 से 4 लाख रुपए वसूलते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी इन युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे और फर्जी प्रशिक्षण भी देते थे। रुपए वसूलने के बाद आरोपी फिर से किसी दूसरे शहर में रैकेट शुरू करने से पहले रातोरात उस जगह को छोड़ देते थे।
 
बयान में कहा गया है कि आरोपी ने इस योजना का इस्तेमाल कर बेरोजगार युवाओं से कई करोड़ रुपए ठगे हैं। आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख