Daily Horoscope
✕

यूपी पुलिस ने 'साइबर दूल्हों' से किया सावधान, अकेले रहने वालीं महिलाओं को बनाते हैं निशाना

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (18:58 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे साइबर दूल्हो से सचेत रहें। उन्होंने बताया कि डिजिटल मंच पर कुछ लोग अपनी फर्जी प्रोफाइल बना अविवाहित युवतियों तथा अकेले रहने वाली महिलाओं को अपने जाल में फंसा, उनसे मोटी रकम ठग रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
 
सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने इस तरह के दर्जनों मामलों का खुलासा किया है। इनमें नाइजीरियन या शादीशुदा व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी सुंदर व्यक्ति की तस्वीर लगाकर, अपने आपको कुंवारा बताते हैं और युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। बाद में ये लोग कीमती गिफ्ट हवाई अड्डे पर जब्त किए जाने, बीमारी तथा सड़क दुर्घटना आदि का बहाना बनाकर युवती तथा उसके परिजन से मोटी रकम वसूल लेते हैं और फिर रफूचक्कर हो जाते हैं।
 
उन्होंने बताया कि ये लोग ज्यादातर उन युवतियों को शिकार बना रहे हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र होने पर भी शादी नहीं की तथा उनकी शादी में अब अड़चन आ रही है या वे युवतियां जो शादी करके विदेश में जाकर बसना चाहती हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
 
सिंह ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर लोग 1930 पर तुरंत संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष पहल की है। उत्तर प्रदेश में 18 साइबर थाने खोले गए हैं। पीड़ित लोगों की मदद के लिए लखनऊ मुख्यालय में 48 विशेषज्ञ लोगों की टीम बनाई गई है।
 
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सावधान रहें और अगर कोई व्यक्ति केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट करने, बैंक संबंधित जानकारी देने, इंटरनेट की गति बढ़ाने या क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने आदि के नाम पर आपसे संपर्क करता है और कोई ऐप ‘डाउनलोड’ करने की बात कहता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। वह साइबर ठग हो सकता है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख