dharma sangrah

मुर्तजा पर कसा शिकंजा, क्या है गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आतंकी कनेक्शन? जांच में हुए कई खुलासे

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (11:22 IST)
लखनऊ। सुरक्षा एजेंसियों ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के लैपटॉप और मोबाइल फोन हाथ लगे हैं। इनकी जांच में जांच एजेंसियों के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। मुर्तजा यू ट्यूब पर प्रतिबंधित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को फॉलो करता था। वह आईएसआईएस के भड़काऊ वीडियो भी देखता था। बताया जा रहा है कि मुर्तजा एटीएस के रडार पर पहले से था।
 
मुर्तजा से लगातार पूछताछ की जा रही है। मुर्तुजा से गोरखनाथ मठ में जाने, वहां 'अल्‍लाहो अकबर' के नारे लगाने और फिर धारदार हथियार से हमला कर देने की वजह पूछी गई। मुर्तुजा से उसके आतंकी कनेक्‍शन के बारे में भी कई सवाल किए गए। बताया जा रहा है कि वह लगातार बयान बदल रहा है।
 
जांच एजेंसियों ने कुछ वीडियो जब्त भी किए हैं। मुर्तजा के मोबाइल फोन में जितने भी नंबर हैं, सभी की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि मोबाइल में जितने भी नंबर मिले हैं इनमें से ज्यादातर नंबर मुंबई के हैं। यूपी से एक टीम को मामले की जांच के लिए मुंबई भी भेजा गया है।
 
जांच एजेंसियों ने गोरखनाथ मंदिर जाकर अब्बासी के आने और पकड़े जाने की जगह की जांच की है। इसका नक्शा बनाया गया है।
 
कहा जा रहा है कि मुर्तजा बड़े हमले की फिराक में था। किसके कहने और किस इरादे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करना चाहता था, इस पर जांच एजेंसियां खुलकर नहीं बोल रही हैं।
 
इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस मामले में गहराई से जांच जारी है। मंदिर पर हमले की घटना को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई अपराधी नहीं बचेगा।
 
उल्लेखनीय है कि गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर रविवार देर शाम हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार शाम अचानक हुए इस हमले के बाद सुरक्षाकर्मी भी भाग खड़े हुए और 15 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख