biodatamaker
✕

चुनाव अधिकारियों को 'रिश्वत' मामले में सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार, जेल से महिला को लगा चुका है 200 करोड़ का चूना

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। सुकेश पर AIADMK को चुनाव चिह्न दिलाने के मामले में चुनाव अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश करने का आरोप है। सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही जेल में बंद है। 
 
चंद्रशेखर को अप्रैल 2017 में दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा उपचुनाव के दौरान वीके शशिकला गुट के लिए अन्नाद्रमुक के 'दो पत्ते' का चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए दिनाकरण से पैसे लेने के आरोप में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था।
 
चुनाव चिह्न के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने का प्रयास करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दिनाकरन को भी गिरफ्तार किया था।
 
चुनाव आयोग ने अन्नाद्रमुक के चुनाव चिन्ह पर उस समय रोक लगा दी थी जब पार्टी ने दो धड़ों ने इस चुनाव चिन्ह पर दावा किया था। इनमें से एक गुट का नेतृत्व दिनाकरन की चाची शशिकला तो दूसरे गुट का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम कर रहे थे।
 
जेल से ही महिला को लगाया था 200 करोड़ का चूना : सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए एक अरबपति की पत्नी से 200 करोड़ की उगाही करने वाली इस पटकथा को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि इसकी भनक न तो अरबपति की पत्नी को लगी और न ही जेल प्रशासन को।
 
घटना कुछ इस प्रकार से है कि मनी लॉड्रिंग केस में पूर्व अरबपति शिविंदर सिंह जेल में बंद है। उसकी पत्नी अदिति सिंह जमानत पाने के लिए चंद्रशेखर से फोन पर घंटों बात करती है। उसे लगता है कि वह देश के गृह सचिव या किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से बात कर रही है। वह गृहमंत्री से मिलने के लिए भी पूछती है और उसे इसका भरोसा भी दिया जाता है।
 
सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि वह बिना कुछ काम किए करोड़ों रुपए भी देने को राजी हो जाती है। अरबपति की पत्नी को यह पता लगाने में कई माह लग जाते हैं कि उसकी बातचीत जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से हुई और उसके साथ करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जुलाई में इस महिला की बातचीत को रिकॉर्ड करना शुरू किया। बाद में महिला ने इन चैट्स को ईडी को सौंपा। ईडी के निर्देश पर 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दिल्‍ली पुलिस ने केस दर्ज किया।
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

अगला लेख