dharma sangrah
✕

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (14:06 IST)
बाराबंकी (यूपी)। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश टिंकू कपाला को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि कपाला (42) के खिलाफ 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
ALSO READ: गोंडा पुलिस ने 6 साल के मासूम को किडनैपर्स से छुड़ाया, 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सतरिख थानाक्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकल सवार शातिर बदमाश कमल किशोर उर्फ टिंकू कपाला और उसके एक साथी के साथ पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई। चतुर्वेदी ने बताया कि इस मुठभेड़ में शातिर बदमाश टिंकू कपाला को गोली लगी। उसे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के समय अधिकारियों सहित जिले का सारा पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा। मुठभेड़ के बीच टिंकू का साथी भागने में सफल रहा जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त अपराधी ने 2019 में लखनऊ के कृष्णा नगर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डाली थी और उस दौरान 2 लोगों की हत्या कर दी थी। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

अगला लेख