dipawali
✕

गोरखपुर ऑक्सीजन कमी से बच्चों की मौत केस में आरोपी डॉ. कफील खान बर्खास्त

Updated: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (13:38 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई कई बच्चों की मौत केस में आरोपी डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया गया है। 
 
UPPSC ने डॉ. कफील को बर्खास्त किए जाने पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी बर्खास्तगी के आदेश दे दिए हैं। 
 
खबरों के मुताबिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया गया है। अभी तक डॉ. कफील निलंबित चल रहे थे। 
 
उन्हें महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय से संबद्ध किया गया था। बर्खास्तगी पर कफील खान ने कहा कि वे आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे।

2017 के अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई बच्चों की मौत हो गई थी। इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी थी। हादसे के बाद 22 अगस्त को डॉ. कफील खान को निलंबित कर दिया गया और जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई।

कफील खान ने इस आदेश को भी कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इस केस में 11 महीने बाद दोबारा जांच बैठाने के ऊपर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद सरकार ने 2020 फरवरी में जांच के आदेश वापस ले लिए थे। कफील को निलंबित हुए 4 साल हो गए हैं।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख