dharma sangrah
✕

विश्व स्तर पर यूपी 112 ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का सम्मान....

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (23:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 ने विश्व स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करके उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है.दुबई पुलिस व सरकार द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कॉल सेंटर अवार्ड समारोह में उत्तर प्रदेश डायल112 को आपात सेवा मे विश्व स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
 
इंटरनेशनल कॉल सेंटर अवार्ड समारोह में पहला स्थान सिंगापुर पुलिस व दूसरा स्थान शारजाह पुलिस को हासिल किया है। विश्व स्तर पर तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश डायल 112 को मिलने के बाद से पुलिस विभाग में बेहद खुशी का नजारा देखने को मिल रहा है और साथ ही साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए आम जनमानस से भी उत्तर प्रदेश डायल 112 को बधाइयां मिल रही हैं।
 
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विश्व भर से 500 से अधिक पुलिस संस्थाओं ने अवार्ड फंक्शन में भागीदारी की। इनमें प्रमुख रूप से अमेरिका का डॉयल 911, आस्ट्रेलिया का 102 व यूरोप का 112 समेत अन्य श्रेष्ठ पुलिस आपात सेवाओं ने प्रतिभाग किया।विशेषज्ञों ने 20 संस्थाओं को मूल्यांकन के बाद अंतिम रूप से चयनित किया था, जिसमें उत्तर प्रदेश डायल 112 को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
 
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने 112 की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार हमें नागरिक सुविधाओं में और सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और परिष्कृत प्रक्रिया द्वारा कानून का राज स्थापित करने के लिए और प्रयास करेंगे।
 
तो वहीं असीम अरुण, एडीजी,112 उत्तर प्रदेश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार पाना उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अत्यंत गर्व का विषय है इसका श्रेय डायल 112 में कार्य कर रहे हजारों कर्मियों को जाता है जिनकी दिन-रात की मेहनत की वजह से बेहतर रिस्पांस टाइम और नागरिक सुविधाएं मिल पा रही हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख