kundali milan
✕

UP: संभल में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी, 3 की मौत और 17 घायल

अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद लौट रहे थे

Updated: सोमवार, 13 मई 2024 (11:33 IST)
Truck collides with tractor trolley in Sambhal : उत्तरप्रदेश के संभल जिले में एक ट्रक (Truck) ने ट्रैक्टर-ट्रॉली (tractor trolley) को टक्कर मार दी जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि घटना रविवार देर रात रजपुरा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर दीपपुर टांडा के पास की है।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
 
अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद लौट रहे थे: उन्होंने बताया कि कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर के लोग अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनके वाहन को सामने से टक्कर मार दी जिससे घासीराम (60), महिपाल (55), गुमानी (40) की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख