manglik dosh calculator
✕

महामहिम के रिश्तेदारों को मिली जान से मारने की धमकी

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (10:59 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना कल्याणपुर के अंतर्गत राष्ट्रपति के रिश्तेदारों को पाकिस्तान से आए फोन से जान से मारने की धमकी मिली और कहां कि नमो सेना छोड़ दो वरना तुझे और तेरे परिवार को आरडीएक्स से उड़ा देंगे।
 
धमकी मिलने के बाद घबराया हुआ राष्ट्रपति के रिश्तेदारों का परिवार कल्याणपुर थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई जिसके बाद थाना कल्याणपुर की पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
 
मिली जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर के अंतर्गत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे के साले राजीव कुमार कल्याणपुर में रहते हैं और नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। गुरुवार को राजीव ने कल्याणपुर थाने पहुंचकर उन्हें व परिवार को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से धमकी भरी कॉल आने की जानकारी दी।
 
राजीव कुमार ने कल्याणपुर पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजकर एक मिनट पर मोबाइल फोन पर +92###### नंबर से वाट्सएप कॉल आई। उन्होंने नंबर पर गौर नहीं किया और कॉल रिसीव किया तो फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा, नमो सेना छोड़ दे वरना तुझे और तेरे परिवार को आरडीएक्स से उड़ा देंगे।
 
राजीव कुमार ने बताया कि धमकी भरे फोन आने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और डरा हुआ है। मामले को लेकर सीओ कल्याणपुर ने बताया कि नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि +92####### पाकिस्तान का आइएसडी कोड जरूर है लेकिन यह कॉल स्पूफिंग का भी मामला हो सकता है जिसमें किसी भी नंबर का इस्तेमाल करके कॉल की जाती है। साइबर सेल व सर्विलांस टीम दोनों की मदद से जांच कराई जा रही है।
 
गौरतलब है कि 30 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर कानपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरा पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है अब ऐसे में उनके रिश्तेदारों को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख