dharma sangrah
✕

यूपी : एम्बुलेंस हड़ताल का तीसरा दिन, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराईं

Updated: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (14:20 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य जिलों में में एम्बुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। कुछ स्थानों पर कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त भी कर ‍दिया है। 
 
राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना (ट्रामा-टू) के पास 4 दिन से एम्बुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन चल रहा है। हालांकि देर रात बारिश के बीच पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने धरना स्थल पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक भी हुई। प्रशासन ने लखनऊ में कर्मियों से एम्बुलेंस की चाबियां छीन लीं। वहीं, कुछ जनपदों में रात को ही धरना समाप्त करने की खबरें हैं। 
 
रायबरेली से प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस का चक्का जाम होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। जिला महिला और पुरुष अस्पताल के बाहर खड़ी निजी एंबुलेंस मुश्किल वक्त में लोगों के काम आईं। हालांकि मजबूरी में उन्हें किराया ज्यादा चुकाना पड़ा। कुछ लोग निजी वाहनों से अपने मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग अपने मरीजों को बाइक से लेकर पहुंचे। 
 
क्या हैं मांगें : एंबुलेंस चालक चाहते हैं कि ठेका व्यवस्था बंद होनी चाहिए। एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी सुनिश्चित हो। समस्त 108 व 102 के कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन से संबद्ध किया जाए। इसके साथ ही समान कार्य समान वेतन लागू हो, एएलएस कर्मचारियों की नौकरी सुनिश्चित की जाए। कोरोना काल में शहीद हुए एंबुलेंसकर्मियों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और सभी का बीमा कराया जाए।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

अगला लेख