Hanuman Chalisa
✕

मोबाइल न मिलने पर पिता की डांट से आहत किशोर ने किया सुसाइड

सुसाइड नोट में लिखी पिता पर बाइक और मोबाइल न दिलाने की बात

Updated: गुरुवार, 27 जून 2024 (12:57 IST)
Meerut News: थाना बहसूमा (Bahsuma) क्षेत्र में एक किशोर ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर लाइसेंसी रिवॉल्वर (licensed revolve) से सुसाइड कर लिया। किशोर ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले परिजनों के लिए सुसाइड नोट (suicide note) भी छोड़ा है जिसमें लिखा कि 'पापा आप मुझे मोबाइल नहीं दिलाते, बाइक मॉडिफाई नहीं कराते, परिवार के लोग प्यार नहीं करते इसलिए मैं जान दे रहा हूं।'

ALSO READ: Indore: स्कूल के पहले दिन ही छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
 
परिवार में मचा कोहराम : घटना के बाद ट्रांसपोर्टर के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि दोस्तों के नए मोबाइल देखकर एक छात्र ने केवल कुछ ख्वाहिशों के ही कारण अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 
वह लगातार मोबाइल और नई बाइक की डिमांड करता था : थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव रामराज माया नगर में ट्रांसपोर्टर नितिन चौधरी का परिवार रहता है। नितिन के 2 बेटे अंगद और रुद्र हैं। 14 वर्षीय बेटा अंगद 10वीं क्लास में पढ़ रहा था। वह अपने पिता से लगातार मोबाइल और नई बाइक की डिमांड करता था। पिता ने नया मोबाइल दिलाने से इंकार कर दिया और कहा कि मां के मोबाइल से काम कर लिया करें। उसने पिता से कहा कि नई बाइक नहीं दिला रहे हो तो पुरानी बुलेट मॉडिफाई करवा दो तो इस पर भी पिता ने मना कर दिया।

ALSO READ: Social Media ने ले ली बुजुर्ग की जान, वीडियो और Meme से तंग आकर कर ली आत्महत्या
 
पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली : पिता ने डांट लगा दी तो वह कमरे में जाकर पढ़ाई करने लगा। लेकिन अंगद तो डांट से क्षुब्ध था और उसने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। कमरे से गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंच गए। खून से लथपथ अंगद को उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पिता पर बाइक और मोबाइल न दिलाने की बात लिखी हुई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख