dharma sangrah
✕

UP : दूध से भरा हुआ टैंकर पलटा, लोगों ने मचाई लूट

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (22:07 IST)
कन्नौज। तालाग्राम क्षेत्र के ताहपुर गांव के निकट दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दूध के टैंकर में लगभग 25 हजार लीटर आनंदा डेयरी का दूध भरा हुआ था। यह टैंकर नियंत्रण खो जाने के चलते रोड से नीचे कच्ची जमीन पर उतरकर पलट गया। पलटने से उसका ढक्कन खुल गया और दूध जमीन पर बिखरने लगा।

ALSO READ: जानिए कौन हैं अफगानिस्तान के नए PM मुल्ला हसन अखुंद
 
जैसे ही दूध के टैंकर पलटने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह उसके पास पहुंच गए। जमीन में बिखरते दूध को पात्रों में भरने की होड़ लग गई। क्या बच्चे या बड़े, सभी लोग बाल्टी-डिब्बों में दूध भरने लगे। फ्री का दूध पाकर ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दूध से भरा टैंकर तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर स्थित ताहपुर गांव के निकट पलटा है।

ALSO READ: जानिए कौन हैं अफगानिस्तान के नए PM मुल्ला हसन अखुंद
 
दरअसल, आनंदा दूध डेयरी का टैंकर तिर्वा से दूध लेकर दिल्ली जा रहा था तभी अचानक ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से रोड से नीचे उतरते वक्त पलट गया। टैंकर को सीधा करवाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है, साथ भी लाखों रुपए का नुकसान भी दूध स्वामी को हुआ है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख