dharma sangrah
✕

यूपी में भाजपा नेताओं का टूटेगा परिवार, कार्यवाहक मंत्री स्वाति सिंह लेंगी तलाक

Updated: सोमवार, 21 मार्च 2022 (21:08 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है, लेकिन दूसरी ओर कार्यवाहक मंत्री स्वाति सिंह और दयाशंकर का रिश्ता टूटने की कगार पर है।
 
उत्तर प्रदेश की कार्यवाहक सरकार की मंत्री और भाजपा नेता स्वाति सिंह ने पति दयाशंकर सिंह से चल रहे तलाक के केस को फिर से शुरू करने के लिए फैमिली कोर्ट में आवेदन दिया है। दोनों के बीच तलाक का मामला 2018 में उठा था, लेकिन फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के कोर्ट नहीं पहुंचने पर केस बंद कर दिया था।
 
स्वाति सिंह ने सोमवार को फैमिली कोर्ट की एडिशनल प्रिंसिपल जज की कोर्ट में दोबारा केस शुरू करने के लिए अर्जी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि स्वाति सिंह की अर्जी पर फैमिली कोर्ट की जज श्रुति श्रीवास्तव ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि स्वाति सिंह 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव जीती थीं। इसके बाद उन्हें योगी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया, जबकि पति दयाशंकर सिंह को बलिया से उम्मीदवार बनाया, जहां से वे चुनाव जीत गए। यह भी अटकलें हैं कि उन्हें योगी सरकार में मंत्री जा सकता है।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख