ramcharitmanas

दाढ़ी कटवाने के बाद निलंबित सबइंस्पेक्टर हुआ बहाल

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (19:20 IST)
बागपत। उत्तरप्रदेश में बागपत जिले के रमाला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक इंतसार अली को दाढ़ी कटवाने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेकसिंह ने शनिवार को बहाल कर दिया। 
 
पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से बिना अनुमति के दाढ़ी रखने तथा निर्देशों के बाद भी दाढ़ी न काटने पर बरती गई अनुशासनहीनता के कारण इंतसार अली को  20 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया था।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक अली ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी दाढ़ी कटवा ली है। साथ ही उन्होंने भविष्य में विभाग के नियमों व निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया।
 
दाढ़ी कटवाने के बाद पुलिस उपनिरीक्षक अली ने उनके समक्ष पेश होकर निलंबन से बहाल करने के लिए आवेदन दिया था। प्रत्यावेदन पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने निलंबित उपनिरीक्षक इंतसार अली को बहाल कर दिया है। गौरतलब है कि इस मामले के प्रकाश में आने पर धार्मिक गुरुओं ने निलंबन पर सवाल उठाए थे। (वार्ता)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख