suvichar

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बीच 3 दिनी भव्य दीपोत्सव, CM योगी करेंगे रामलला की आरती

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (19:12 IST)
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन करते हुए 3 दिन भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार रामलला के दरबार में दीप जलाएंगे और आरती करेंगे। दीपोत्सव के दौरान सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण होगा। कई स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड तथा एलईडी वैन लगाई जाएगी ताकि जनमानस जगह-जगह भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आनंद उठा सके।
 
 उन्होंने बताया कि रामायण काल पर आधारित 11 झांकियां निकाली जाएंगी। कोविड-19 के चलते इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए बहुत ही सीमित संख्या में पर्यटक अयोध्या में रहेंगे।
 
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि इस बार भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम 11 से 13 नवंबर तक अर्थात 3 दिवसीय होगा। मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 12 नवंबर को का.सु. साकेत महाविद्यालय से रामायणकाल पर आधारित 11 झांकियां निकाली जाएंगी, जो नए घाट सरयू तट पर स्थित रामकथा पार्क तक जाएगी। शोभायात्रा में निकाली जा रही झांकियों में सचित्र पात्र होंगे जो रामायण काल में घटित घटनाओं का सचित्र दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
 
जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने बताया कि राज्याभिषेक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। 13 नंवबर को मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थलों पर आयोजित होगा। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की ओर से श्रीराम, सीता, लक्ष्मणजी के स्वरूप की आरती के साथ उनका विधि-विधान से राज्याभिषेक भी किया जाएगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी होगी।
 
अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारी के लिए शुक्रवार देर शाम अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें इस बार कोविड-19 और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई। (एजेंसियां)

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख