• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Stray dogs took the life of a 5 year old girls
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (17:14 IST)

आवारा कुत्तों ने ले ली 5 वर्षीय की बच्ची की जान, नोच-नोचकर मार डाला

Stray dog
सहारनपुर। सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने एक बार फिर ददर्नाक घटना को अंजाम दे दिया। कुत्तों ने घर की देहरी लांघते ही 5 साल की बच्ची को निवाला बना डाला। घटना के बाद से इलाके में कुत्तों से दहशत पसरी हुई है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बुड्ढाखेडा में आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर अपना शिकार बना डाला। तलाशने पर बच्ची का शव कंकाल के रूप में मिला है। यह पहला वाकया नहीं है, जब कुत्तों ने बच्चों को अपना शिकार बनाया हो। इससे पूर्व में भी आवारा कुत्ते कई बच्चों पर हमला कर चुके हैं और उनकी जान ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें
भागते हुए 5 मील तक किया एम्‍बुलेंस का पीछा और अस्‍पताल पहुंचा घोड़ा, बेजुबान की इमोशनल कहानी जानकर आंखें छलक आएगी, देखें वीडियो