ramcharitmanas

सपा सांसद बोले- देश के निजाम खराब, आए दिन मर्डर और बेटियों पर अत्याचार

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (16:45 IST)
संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने देश की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश में अपराध बढ़ रहा है, बेटियों पर जुल्म और हत्या के मामले बढ़ गए हैं। हमारी सरकार का निजाम सही नहीं होने के कारण यह सब कुछ हो रहा है। बर्क के इस बयान ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम किया है।
 
डॉ शफीकुर्रहमान ने कहा कि हुकूमत का मतलब होता है कि देश में जितने भी इंसान इस देश रहते हैं, चाहे वह किसी भी जाति और बिरादरी हिन्दू-मुसलमान या जाटव हो। वह निडर होकर रहे, देश का हर शख्स और वर्ग अमन-शांति के साथ जीवन यापन करते हुए चाहता है कि उसकी जिंदगी महफूज रहें। लेकिन हमारे मुल्क के इंतजाम ठीक कहां है, जिसके चलते आदमी की जिंदगी खतरे में है, ऐसे में कैसे कहाँ जा सकता है कि मुल्क का इंतजाम ठीक हैं?
 
देश की हालत खराब होने के पीछे सरकार की कमी है, इस हुकूमत में मर्डर होते हैं, जवान लड़कियों के साथ जुल्म-ज्यादती हो रही है। विशेषतौर पर मुसलमानों के साथ व्यवहार अच्छा नही है, जुल्म ज्यादा हो रहे हैं।
 
सांसद बुर्क ने कहा कि हमारी गवरर्मेंट निजाम को ठीक नहीं कर रही, इसलिये मेरी गवरमेंट से गुजारिश है कि यदि हिन्दुतान को आगे बढ़ाना है, तरक्की की राह पर बढ़ना है तो देश के निजाम को पहले सुस्त करें।
 
उन्होंने कहा कि देश में आए दिन के मर्डर और बलात्कार की खबरें सामने आती है तो देश को बदनामी देती है, देश को ऐसी घटनाओं से नुकसान होता है। आयें दिन मुल्क में कहीं न कहीं झगड़े होते रहते हैं, झगड़े में गोली मार दी, ऐसा क्यों रहा है? ऐसा इसलिए की मुल्क का निजाम खराब है, हुकूमत इस पर ध्यान दें, ताकि देश अमन-चैन और तरक्की की राह पर चले।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अगला लेख