dharma sangrah
✕

अमेठी में घर में घुसकर सैनिक के पिता की हत्या, गर्भवती भाभी के साथ की बुरी तरह से मारपीट

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (12:32 IST)
अमेठी (उप्र)। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के ठेंगहा शुकुलपुर गांव में सेना के एक जवान के पिता की कथित जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई जबकि उनकी गर्भवती भाभी के साथ मारपीट की गई। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बुधवार को बताया कि जमीन विवाद के चलते राजेन्द्र मिश्र (55) की मंगलवार शाम को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
ALSO READ: 2 परिवारों के आपसी विवाद में BJP कार्यकर्ता सहित उसके परिवार के 6 लोगों की हत्या
बुजुर्ग के पुत्र एवं सेना के जवान सूर्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि गांव के अशोक शुक्ला एवं अन्य से उनका जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घर में घुसकर पिता की हत्या कर दी और गर्भवती भाभी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूर्य प्रकाश मिश्र जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात हैं।

 अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजेंद्र मिश्र की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि राजेंद्र मिश्र अपने घर की तराई कर रहे थे, उसी बीच कुछ कहासुनी होने पर अशोक शुक्ला और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगाई गई है और आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख