dharma sangrah
✕

सपा सांसद को संगीत सोम का जवाब, यूपी में आपकी खाला की सरकार नहीं

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (14:08 IST)
लखनऊ। भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि मस्जिदों में दुआ से कोरोना खत्म होता तो पाकिस्तान से भाग गया होता कोरोना। उन्होंने कहा कि खाला की सरकार नहीं, आलू-साग खाकर बनायें बकरा ईद।
 
उल्लेखनीय है कि संभल से सांसद और सपा नेता शफीकुर्रहमान ने बयान दिया था कि बकरा ईद के मद्देनजर बाजार खोल दिये जाना चाहिए और मस्जिद में नमाज पढ़ने की आजादी।
 
इस पर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और विधायक संगीत सोम ने कहा कि तह सपा-बसपा की सरकार नही है, सांसद को पता होना चाहिए कि यह उनकी खाला की सरकार नहीं है। यहां अब कायदे और कानून से काम किया जाता है।
 
सांसद शफीकर्रहमान ने सवाल उठाया था कि बेशक कोरोना संक्रमण चल रहा है लेकिन बकरीद के चलते जानवरों के बाजार खोल देना चाहिए, साथ ही मस्जिद और ईदगाह में नमाज पढ़ने की आजादी होनी चाहिए।
 
सपा सांसद के इस बयान पर संगीत सोम भड़क गए। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। उनकी सरकार कायदे और कानून से चलती है। ऐसे में जब यह संकटकाल बढ़ रहा है और तमाम लोग इसके शिकार हो रहे हैं, तो उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि फ़िलहाल कोई भी धार्मिकस्थल या धाम नहीं खुल रहा है, तो ऐसे में नमाज की आजादी कैसे दी जा सकती है।
 
संगीत सोम ने आगे कहा कि अगर सांसद के बयान में दम है तो सबसे पहले पाकिस्तान में कोरोना गायब हो जाना चाहिए था। विधायक ने कहा कि सांसद को भी कानून का पालन करना चाहिए नहीं तो जिस तरह आजम खान की बकरी ईद जेल में मनी है, उसी तरह उनकी बकरीद भी जेल में मनेगी।
 
उन्होंने कहा कि बकरी ईद पर यह कहां लिखा है कि बकरे की कुर्बानी के बाद ईद मनेगी, कोरोना काल में जानवरों की कुर्बानी गलत है, शाकाहारी भोजन साग-आलू खाकर भी ईद बनाई जा सकती है।
 
 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख