biodatamaker

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से स्लीपर बस बनी आग का गोला, 20 लोगों की मौत, PM ने जताया दु:ख

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2020 (08:30 IST)
कन्नौज। उत्तरप्रदेश के कन्नौज में जीटी रोड पर ट्रक से टक्कर के बाद जयपुर जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई जिससे उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बस में 40 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं।
 
खबरों के अनुसार जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही स्लीपर बस की कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई जिसने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में बस आग का गोला बन गई। हादसे के समय स्लीपर कोच बस में करीब 40 से 50 सवारियां मौजूद थीं।

पीएम मोदी ने जताया दु:ख : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्‍वीट किया- भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दु:ख पहुंचा। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
2-2 लाख के मुआवजे के आदेश : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज की इस घटना पर अपना दु:ख जताया है। योगी ने घायलों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को मुआवजे के रूप में प्रत्येक को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने का फैसला किया है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख