biodatamaker

CAA के विरोध के बीच एक मंच पर नजर आ सकते हैं मोदी और ममता

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2020 (08:00 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार के नागरिक संशोधन कानून (CAA) का जमकर विरोध कर रही हैं। इसी बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ममता बनर्जी एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं।
ALSO READ: पीएम मोदी पर कमलनाथ की टिप्पणी से भाजपा नाराज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को यहां एक कार्यक्रम में मंच साझा करने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जहां तक हमें मालूम है, ममता बनर्जी 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे। मोदी 11 जनवरी से 2 दिन की यात्रा पर कोलकाता में होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक होगी।
 
केओपीटी के 150 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बनर्जी को आमंत्रित करने के लिए जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को निजी तौर पर राज्य सचिवालय गए थे। इस बीच मोदी-ममता की संभावित मुलाकात पर विपक्षी माकपा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस का 'दोहरा मापदंड' उजागर हो गया है।
 
हालांकि पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि संघीय ढांचे में यह उम्मीद की जाती है कि कोई भी मुख्यमंत्री उस सरकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगा जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख