ramcharitmanas
✕

हाथरस में पीड़िता के घर जांच करने पहुंची SIT, DM पर गिर सकती है गाज

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (13:11 IST)
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार सुबह एक बार फिर से भगवन स्वरूप की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) रविवार को एक बार फिर गुड़िया (काल्पनिक) के घर पहुंची। इस दौरान गांव के लोगों और परिवार वालों से एसआईटी ने घटनाक्रम की जानकारी को भी एकत्र किया और गुड़िया (काल्पनिक) के पिता का बयान भी दर्ज किया।

इससे पहले भी एसआईटी हाथरस पहुंच कर गुड़िया (काल्पनिक) के पिता से मुलाकात कर बयान दर्ज करने का प्रयास किया था लेकिन तबीयत ठीक ना होने के कारण एसआईटी पहली बार में बयान दर्ज नहीं कर पाई थी। एसआईटी ने अपनी पहली रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रस्तुत कर दी थी।

इसके आधार पर योगी सरकार ने हाथरस के पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के एसपी समेत लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।सूत्रों की माने तो आज हो रही एसआईटी की जांच के बाद योगी सरकार आज देर शाम तक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के डीएम के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर गाज गिरा सकते हैं।

गौरतलब है कि हाथरस के एक छोटे से गांव में गुड़िया (काल्पनिक) के साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था जिसके चलते इलाज के दौरान गुड़िया (काल्पनिक) की मौत हो गई थी.गुड़िया (काल्पनिक)  की मौत के बाद विपक्ष ने महिलाओं सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था।

वही प्रदेश में हर जगह पर योगी सरकार के विरोध में जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आनन-फानन में योगी सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया था और जांच के आदेश दिए थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख