Daily Horoscope
✕

शिव मंदिर सेवक की पीट-पीटकर हत्या, विश्व हिन्दू परिषद का हंगामा

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (10:30 IST)
मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर सेवादार की गैर समुदाय के युवकों ने पिटाई कर दी थी। सेवादार को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि एक गांव के मुस्लिम युवकों ने सेवादार को गले में भगवा पटका डाले देखा और अभद्र टिप्पणी कर दी।
 
मंदिर की देखभाल करने वाले इस साधु ने विरोध किया तो उसकी कुछ युवकों ने पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
ALSO READ: महिला, पुरुष ने की आत्महत्या, 8 माह की बच्ची बेसुध मिली
मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में एक शिव मंदिर है। उस मंदिर के सेवक कांति प्रसाद थे। कांति पर मंदिर के सेवक और पूजा की जिम्मेदारी थी, साथ ही उन्होंने अपनी छोटी-सी एक दुकान खोल रखी है। बीते सोमवार को ग्लोबल सिटी बाग के पास गांव के ही अनस ने गले में भगवा पटका डालने को लेकर टिप्पणी की जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
 
अनस के पक्ष ने मारपीट करते हुए कांति प्रसाद को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान कल मंगलवार को मंदिर सेवक कांति की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से मारपीट के मामले में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। सेवक की मौत के बाद आनन-फानन में पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार अनस को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
बुधवार सुबह जैसे ही गांव में कांति प्रसाद का शव पहुंचा, तो लोग इकट्ठा हो गए। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने पहुंचकर हंगामा किया और सड़क पर बैठ गए। वे पीड़ित पक्ष को 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।वहीं मृतक मंदिर सेवक के बेटे का कहना है कि आरोपी उनके पिता को परेशान करते थे। कभी उनकी वेशभूषा या गले में डाले भगवा अंगोछे को लेकर कुछ-कुछ बोलते तो कभी मंदिर से लाउडस्पीकर हटवाने या मंदिर बंद करवाने की धमकी देते रहते। विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने तत्काल प्रभाव से भावनपुर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की है।
 
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी है। मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख