Hanuman Chalisa
✕

UP: छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूली शिक्षक निलंबित

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (14:33 IST)
school teacher suspended: उत्तरप्रदेश के बलिया जिले (Ballia district) के रसड़ा थाना क्षेत्र के संवरूपुर गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को कक्षा 3 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित (suspended) कर दिया गया है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती, संवरूपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक देवेन्द्र भारती ने गत 4 अक्टूबर को कक्षा 3 की छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती, संवरूपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक देवेन्द्र भारती को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
 
सिंह के मुताबिक यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की गत 6 अक्टूबर को की गई संस्तुति व जांच आख्या के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और खंड शिक्षा अधिकारी, दुबहड़ को प्रकरण का जांच अधिकारी नामित किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख