dharma sangrah
✕

यूपी में बढ़ी 10 प्रतिशत स्कूल फीस, स्टेशनरी से लेकर स्कूल शू तक सब महंगा

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (10:18 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का फैसला किया है। महंगाई से परेशान मिडिल क्लास पर ही इस फैसले का सबसे ज्यादा असर होगा।
 
यूपी सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि प्राइवेट स्कूल वर्ष 2019-2020 को आधार मानते हुए उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 की धारा-4(1) के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नियमानुसार बढ़ोतरी कर सकते हैं।
 
पेट्रोल डीजल के दाम पिछले 20 दिनों में 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए। इस वजह से बच्चों को स्कूल बस, वैन या टैक्सी से स्कूल जाने के लिए ज्यादा किराया देना होगा। भावेश ओझा के अनुसार, इस वर्ष स्कूल वैन के 1200 के बजाए 1500 रुपए प्रति माह देने होंगे।
 
स्टेशनरी संचालक सुमित झा ने बताया कि इस वर्ष स्टेशनरी की कीमतों में 15 से 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कॉपी, किताब, पेन, पेन्सिल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से पैरेंट्स परेशान नजर आ रहे हैं। कॉपियां 20 से 25 प्रतिशत बढ़ी है और किताबें भी 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए।
 
शू व्यापारी प्रकाश ने बताया कि अन्य वस्तुओं की तरह ही जूतों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। स्कूल शू के दाम भी 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगी क्लासेस, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अगला लेख