dharma sangrah
✕

मेरठ सौरभ हत्याकांड : मुस्कान का होगा प्रेग्नेंसी टेस्ट, बिगड़ी साहिल की तबीयत, सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Updated: सोमवार, 24 मार्च 2025 (17:51 IST)
postmortem report of Saurabh : मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर और पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल 4 दिन से मेरठ की जेल में बंद हैं। बैरक में दोनों नशा न मिलने से परेशान और बेचैन दिखे। इससे साहिल की तबीयत बिगड़ गई। मीडिया खबरों के मुताबिक मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी होगा। जेल अधीक्षक ने दोनों की दिनचर्या और जेल में चल रहे इलाज के बारे में ताजा जानकारी साझा की है।
 
साहिल और मुस्कान को जेल के भीतर मौजूद नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया गया है। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों नशे की लत से जूझ रहे हैं। इसके चलते उनकी हालत को देखते हुए यह कदम उठाया गया। नशा मुक्ति केंद्र में उनकी काउंसलिंग के साथ-साथ योग और ध्यान की गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। साइकोलॉजिस्ट नियमित रूप से जेल में आकर दोनों की काउंसलिंग कर रहे हैं ताकि उन्हें नशे की लत से छुटकारा दिलाया जा सके। अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि 10 से 15 दिनों में दोनों की स्थिति में सुधार हो सकता है।
ALSO READ: मेरठ का सौरभ हत्याकांड : मुस्कान-साहिल को जेल में नहीं आ रही नींद, नशे के लिए हो रहे हैं बेचैन, अधिकारियों ने किया खुलासा
सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने
सौरभ राजपूत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आ गई है। पुलिस को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई है। मुस्कान और साहिल ने मिलकर कितनी बेरहमी से सौरभ की हत्या की थी। रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ के शरीर पर कई जख्म मिले हैं। इसमें से तीन जख्म उसके दिल के पास बताए जा रहे हैं। साहिल ने कटर से उसकी गर्दन और हथेलियां काट दी थीं और उन्हें अपने घर ले गया था। बाद में लाश को नीले रंग के ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया गया था। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख