Hanuman Chalisa
✕

'पुलिस बचाने नहीं आएगी, घर में रखें तीर-कमान', BJP सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान

Updated: रविवार, 24 अप्रैल 2022 (18:53 IST)
लखनऊ/उन्नाव। अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अब हिन्दुओं  को सलाह दी है कि वे ‘जिहादियों’ से निपटने के लिए अपने घर में तीर-कमान रखें।
 
उत्तरप्रदेश की उन्नाव सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट में 'जिहाद' करने आए लोगों की भीड़ से बचने के लिए पुलिस पर भरोसा नहीं करने की हिदायत भी दी है।
 
उन्होंने टोपी लगाए और हाथों में लाठी-डंडे लिए नौजवानों की भीड़ की एक तस्वीर लगाते हुए पोस्ट में लिखा, "आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए, तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है, तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी।’
 
वे आगे लिखते हैं- ऐसे मेहमानों के लिये शीतल पेय की एक दो पेटी, असली वाली कुछ तीर-कमान हर घर में होनी चाहिए। जय श्री राम।" पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब ये लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर साक्षी महाराज ने माना कि यह पोस्ट उन्हीं के फेसबुक पेज से की गई है और वह इससे पूरी तरह सहमत हैं।
 
इस पोस्ट की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल का भाजपा सांसद ने कोई सीधा जवाब नहीं देते हुए उलटे सवाल कर दिया कि क्या हिंदू पिटने के लिए ही हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख