ganesh chaturthi

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आकर 3 की मौत

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:48 IST)
गाजियाबाद। सोशल मीडिया की खुमारी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। इसके चक्कर में वह अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के रेलवे वटर्सक का है। बुधवार रात में एक युवती अपने दो साथियों के साथ मोबाइल में रील्स रिकॉर्ड कर रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक पर ट्रेन आ गई और रील बनाने व्यस्त तीनों लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।
 
बुधवार की रात्रि में लगभग 9 बजे के करीब एक युवती और दो युवक मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे थे। रील्स बनाने में तीनों इतने मशगूल थे कि उनको आभास भी नहीं हुआ कि रेलवे ट्रेक पर ट्रेन आ गई है।
 
रिकार्डिंग में खोयें इन दीवानों को न तो ट्रेन की हेडलाइट दिखाई दी और न ही हॉर्न सुनाई पड़ा। ट्रेन ने तीनों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
पुलिस अधिकारी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी थी कि कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक महिला और दो युवकों के द्वारा रील रिकॉर्ड की जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में तीनों सोशल मीडिया का शौक रखने वाले शख्स आ गए और उनकी मौत हो गई। मृतक युवती की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष और दोनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख