suvichar

'दुष्कर्म पीड़िता' ने आरोपी युवक से रचाई शादी, जारी किया वीडियो

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (19:05 IST)
फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले में सोमवार की शाम कथित रूप से अपहृत एक 'दुष्कर्म पीड़िता' ने अपने साथ हुई वारदात के आरोपी से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपनी मर्जी से पिता का घर छोड़कर आरोपी युवक के साथ शादी करने की बात कह रही है।
ALSO READ: विवाद के बाद शिवसेना ने कहा- मस्जिदों में लाउडस्पीकरों पर रोक लगाए केंद्र सरकार...
पुलिस ने सोमवार की देर रात कार सवार 7 लोगों के खिलाफ लड़की का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात कार सवार 7 लोगों के खिलाफ अपनी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन मंगलवार शाम से सोशल मीडिया में उसी (कथित अपहृत) लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
ALSO READ: हैवानियत! मथुरा में बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म...
उन्होंने बताया कि यह वीडियो किसी बस में बनाया गया लग रहा है। वीडियो में लड़की स्वेच्छा से पिता का घर छोड़ने और अपनी मर्जी से आरोपी युवक कुलदीप के साथ प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी करने का जिक्र कर रही है।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की ने वीडियो के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने का प्रमाण पत्र और जिलाधिकारी को संबोधित एक शपथ पत्र भी दिखाया है, जिसमें ससुराल पक्ष को परेशान न करने का अनुरोध किया गया है।
ALSO READ: किसानों के मुद्दे पर पंजाब के CM पर केजरीवाल का निशाना, बोले- गंदी राजनीति न करें कैप्टन साहब...
एसएचओ ने बताया कि लड़की के पिता ने पिछले साल 2019 में सात अक्टूबर को कुलदीप और दो अन्य के खिलाफ लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने का भी मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें तीनों आरोपी जमानत पर हैं।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की बालिग है और आरोपी के साथ शादी करना बता रही है, ऐसी स्थिति में लड़की और आरोपी युवक दोनों को बुलाया गया है। उनके बयान अदालत में दर्ज करवाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख