Hanuman Chalisa

यूपी का मौसम खराब, बेमौसम बारिश के बाद गिरी बिजली, क्या बोले CM योगी?

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (11:34 IST)
Uttar Pradesh Weather News : लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गुरुवार सुबह बेमौसम बारिश हुई। कई स्थानों पर आंधी चली और बिजली भी गिरी। फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बेमौसम बारिश, आंधी, बिजली गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
 
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने, राहत प्रयासों की कड़ी निगरानी करने और प्रतिकूल मौसम से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए और राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट तुरंत सौंपी जाए। इससे प्रशासन को उचित कार्रवाई करने और प्रभावित किसानों के लिए सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
 
फिरोजाबाद में 2 स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली : राज्य के फिरोजाबाद जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार तड़के आए तूफान में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।
 
अपर जिलाधिकारी विशू राजा ने बताया कि पहली घटना तहसील सदर क्षेत्र नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में घटी जिसमें खेत पर काम कर रही महिला ललिता देवी (30) पत्नी धर्मेंद्र आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला आठ माह की गर्भवती थी।
 
उन्होंने बताया कि दूसरी घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव चनारी में घटी जिसमें खेत पर काम कर रहे किसान पदम वीर सिंह (32) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों स्थानों पर तहसील की टीम भेजी गई है।

13 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 13 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बादल गरजने व बिजली चमकने का भी अलर्ट है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

मेरठ साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 2026 में 365 पीड़ितों को लौटाए 1.90 करोड़, 40 अभियोग दर्ज, 40 अपराधी कानून के शिकंजे में

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

सोनम, सिया के बाद अब समि‍ता! इश्क में अंधी महिला अधिकारी ने 4 लाख की सुपारी देकर कराया पति का कत्ल

TRAI का Data Service से जुड़ा नया अलर्ट, कीपैड फोन यूजर्स को भेजे नए मैसेज में क्या है

अगला लेख