kalsarpa dosh calculator
✕

यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने की तैयारी, यीडा ने अंगीकृत की योजना-2025

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2026 (01:16 IST)
- योगी सरकार का निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर, निजी निवेशकों की भागीदारी से बनेंगे आधुनिक बिजनेस पार्क
- उद्योगों, स्टार्टअप, आईटी-आईटीईएस और सेवा क्षेत्र को मिलेगा एकीकृत व्यावसायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
- बोर्ड की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब प्राधिकरण योजना के लिए सेक्टर चिह्नित करेगा
- भूखंडों का नियोजन और योजना का ब्रोशर तैयार करने की प्रक्रिया भी जल्द होगी शुरू
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख निवेश और औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। प्रदेश में निजी निवेश को बढ़ावा देने और आधुनिक व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 को अंगीकृत कर लिया है। बोर्ड की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब प्राधिकरण योजना के लिए सेक्टर चिह्नित करेगा। इसके साथ ही भूखंडों का नियोजन और योजना का ब्रोशर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में निजी क्षेत्र की भागीदारी से आधुनिक बिजनेस पार्क विकसित करना है। इन पार्कों में आईटी, आईटीईएस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), स्टार्टअप, अनुसंधान एवं विकास तथा अन्य सेवा क्षेत्र की कंपनियों को जगह मिलेगी। इससे प्रदेश में नई कंपनियों के आने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
 

निजी निवेश से विकसित होंगे बिजनेस पार्क

योजना के तहत निजी डेवलपर्स को बिजनेस पार्क विकसित करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम 10 एकड़ के भूमि पार्सल का प्रावधान किया गया है। परियोजनाओं का विकास डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन एवं हस्तांतरण (DBFOT) मॉडल पर होगा। डेवलपर को 45 वर्ष की रियायत अवधि मिलेगी, जिसे निर्धारित शर्तों के तहत अगले 45 वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा।
ALSO READ: कुपोषण पर वार, गंभीर बीमारियों से जंग, बच्चों की सेहत के लिए योगी सरकार ने मजबूत किया स्वास्थ्य ढांचा
योजना में निवेशकों के चयन के लिए वित्तीय और तकनीकी पात्रता भी तय की गई है। इसमें न्यूनतम 1,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ और पिछले तीन वित्तीय वर्षों में औसतन 500 करोड़ रुपए का वार्षिक टर्नओवर रखने वाले निवेशकों को पात्रता के दायरे में रखा गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में परियोजना विकास और प्रबंधन का अनुभव भी जरूरी होगा।
 

आईटी और सेवा क्षेत्र की कंपनियों को प्राथमिकता

बिजनेस पार्क में कम से कम 50 प्रतिशत क्षेत्र आईटी, आईटीईएस, जीसीसी और नॉलेज आधारित गतिविधियों के लिए निर्धारित करने की व्यवस्था है। वहीं, फूड कोर्ट, रिटेल आउटलेट और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत क्षेत्र रखा जा सकेगा।
ALSO READ: गीडा में बूचड़खाना खोलना चाहती थी सपा सरकार, आज 17650 करोड़ का हुआ निवेश : योगी आदित्यनाथ
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण और कौशल विकास जैसी सुविधाओं के विकास का भी प्रावधान है। इस व्यवस्था से एक ही परिसर में कंपनियों को कार्यालय, पार्किंग, आंतरिक सड़क, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे कंपनियों को अपना कारोबार शुरू करने और संचालित करने में सहूलियत होगी।
 

सरकार और डेवलपर के बीच होगी राजस्व साझेदारी

योजना में सरकार और निजी डेवलपर के बीच राजस्व साझेदारी का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत पांच प्रतिशत अपफ्रंट लैंड प्रीमियम और सात प्रतिशत राजस्व भागीदारी जैसे मानक निर्धारित किए गए हैं। प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से डेवलपर का चयन किया जाएगा।
ALSO READ: Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के साथ औद्योगिक विकास को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दे रही है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास के साथ अब आधुनिक बिजनेस पार्क की यह पहल प्रदेश में आईटी और सेवा क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने में मददगार हो सकती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

ई-केसीसी में यूपी का जलवा, प्रदेश से हो रहा देश का हर तीसरा आवेदन

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

अगला लेख