dharma sangrah
✕

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर चलेगा बुलडोजर, सुरक्षा के सख्‍त इंतजाम

Updated: रविवार, 12 जून 2022 (11:47 IST)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को अवैध निर्माण के तहत बनाए जाने के आरोप में ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
 
इसके तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली है। रविवार को जावेद का घर ढहा दिया जाएगा।
 
पीडीए की ओर से जावेद के दो मंजिला घर पर शनिवार को ही नोटिस चस्पा कर दिया गया था। जिसमें उसका मकान पीडीए की अनुमति के बिना बनाए जाने एवं अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए रविवार को दिन में 11 बजे तक खाली करने की मोहलत दी गई थी।
 
मकान को ध्वस्त करने की तैयारियों के चलते पीडीए के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यबल (आरएएफ) और पीएसी की एक एक कंपनी के अलावा कई थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है।
 
जावेद पंप के मकान को ध्वस्त किए जाने के दौरान पीडीए के आला अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन एवं पुलिस के भी वरिष्ठ अधिकारी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वाले स्थान पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने जावेद पंप को शनिवार को ही हिरासत में लिया था। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख