Hanuman Chalisa
✕

सुलतानपुर में चलती BMW कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Updated: रविवार, 12 जून 2022 (11:32 IST)
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती हुई एक बीएमडब्लू कार में आग लग गई। कार चालक ने कार से कूद कर जान बचाई।
 
घटना शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे की है। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली नगर के अमहट स्थित पुलिस प्रशिक्षण शिविर के पास चलती हुई बीएमडब्लू कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने के बाद चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
 
लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है।
 
गाजीपुर के रहने वाले चालक मोहम्मद इमरान ने बताया कि कार वाराणसी के एक व्यक्ति की है। शनिवार की सुबह वो गाड़ी सर्विसिंग कराने के लिए लखनऊ लेकर गया था और सर्विस कराकर जब वह वापस लौट रहा था तो यहां एकाएक गाड़ी का इंजन लॉक होने लगा, जब तक मैं कुछ समझ पाता और गाड़ी रोकने की कोशिश करता, तब तक आगे से धुंआ निकलने लगा और फिर उसमें आग लग गई।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख