Hanuman Chalisa
✕

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ का मामला, न्यायिक आयोग ने की बैठक

Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (00:31 IST)
Prayagraj Mahakumbh stampede case : महाकुंभ में मौनी अमावस्या (29 जनवरी) को संगम क्षेत्र के पास हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने सोमवार को यहां ‘सर्किट हाउस’ में बैठक की। 3 सदस्यीय जांच आयोग ने महाकुंभ से जुड़े अधिकारियों के बयान दर्ज किए और दस्तावेजों को देखा। इस आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी डीके सिंह शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को जारी अधिसूचना में इस आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाने के साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ा दिया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 3 सदस्यीय जांच आयोग ने महाकुंभ से जुड़े अधिकारियों के बयान दर्ज किए और दस्तावेजों को देखा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ में भगदड़ की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने 31 जनवरी को घटनास्थल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों से जानकारी ली थी।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : दिग्विजय सिंह ने संगम के जल की शुद्धता पर उठाए सवाल, बोले- इस तरह रखा जा सकता था साफ
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता वाले इस आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी डीके सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को जारी अधिसूचना में इस आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाने के साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ा दिया था। अब आयोग जनहानि और संपत्ति की हानि की भी जांच करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

विदेशी मदद से PM बने मोदी, सामने आने की हिम्मत नहीं... राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती

अगला लेख