Hanuman Chalisa
✕

शोहदे ने की युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने सिखाया जमकर सबक

Updated: शनिवार, 8 जून 2024 (15:27 IST)
Muzaffarnagar News: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में एक शोहदे का आतंक पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जाट कॉलोनी में बाइक सवार अकेली छात्राओं (girl) और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करके वह फरार हो जाता है। लेकिन एक दिन मनचले की करतूत तीसरी आंख में कैद हो गई। उसके बाद पुलिस ने उसका जो हश्र किया, वह देखने लायक है।

ALSO READ: मुरलीधरन की हार पर त्रिशूर कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, 20 के खिलाफ मामला दर्ज
 
जूडो कराते की छात्रा की हिप्स पर हाथ टच किया : मामला मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र की जाट कॉलोनी का है। इस क्षेत्र में पिछले 3 महीने से युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं प्रकाश में आ रही थीं। मनचला छेड़छाड़ की घटना को सुनसान सड़क और गली में अंजाम देता और फरार हो जाता। लेकिन गुरुवार को एक छात्रा जूडो कराते सीखकर आ रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक शोहदे ने उसकी हिप्स पर हाथ टच (फेरा) किया और आगे निकल गया।

ALSO READ: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलने पर क्या बोले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू?
 
पुलिस ने मनचले को जमकर पीटा : छात्रा दंग रह गई। तभी एक घर में लगे सीसीटीवी में मनचले की हरकत कैद हो गई। बस फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस हरकत में आ गई और उसने शोहदे की पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली जिसके बाद पुलिस मनचले को अपने कंधों का सहारा देखकर थाने लेकर पहुंची।

ALSO READ: क्‍या है थप्पड़ मारने की सजा? उस CISF कॉन्‍स्‍टेबल कुलविंदर कौर का क्या होगा जिसने कंगना को मारा थप्पड़
 
मनचला 10 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका : स्थानीय निवासियों का कहना है कि गत 3 माह के अंदर यह शोहदा लगभग 10 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जब मनचले की ज्यादती का शिकार युवती विरोध करती तो वह अपनी जेब से एक बोतल निकलता और कहता कि यह ज्वलनशील पदार्थ चेहरे पर फेंक देगा। युवती डर के मारे चुप हो जाती।
 
सीसीटीवी में छेड़छाड़ की घटना को देखकर मुजफ्फरनगर एसपी ने मुकदमा दर्ज करते हुए शोहदे की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हिप्स पर थप्पड़ जड़ने वाले युवक को पकड़कर उसकी ऐसी मरम्मत की कि वह अपने पैरों से चलकर थाने नहीं आ सका।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख