dharma sangrah

लखनऊ में अधिकारी की बेटी से चलती कार में गैंगरेप

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (11:16 IST)
Lucknow crime news : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए आई एक लड़की से चाय की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने अपने 2 साथियों के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता एक पुलिस अधिकारी की बेटी बताई जाती है।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) राहुल राज ने बताया कि 5 दिसंबर को 22 वर्षीय युवती को जबरन कार में बैठाकर उससे चलती कार में सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को सत्यम मिश्रा, सुहेल और असलम नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने कहा कि लड़की का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक चिकित्सा विभाग में इलाज चल रहा था। वहां आने-जाने के दौरान उसकी विश्वविद्यालय के बाहर चाय का ठेला लगाने वाले सत्यम नामक व्यक्ति से जान पहचान हो गई।
 
5 दिसंबर को सत्यम और एंबुलेंस चलाने वाले उसके साथियों सुहेल तथा असलम ने मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने युवती को एक कार में बैठा लिया और उसे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर एक ढाबे में ले गए और वहां उसे कोई नशीली चीज खिला दी।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने युवती को कार में बैठाया और उससे गैंगरेप किया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए पुलिस को घटना की फौरन सूचना नहीं दी गई।
 
10 दिसंबर की शाम को वजीरगंज थाने में इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कराया गया और सत्यम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशान देही पर बाकी दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख